गाय की तरह सलाद चबाने की आदत पड़ सकती है भारी, ज्यादा फाइबर से पेट बिगड़ने की संभवना, जानें सही मात्रा

0
7

नई दिल्ली: हेल्दी डाइट की बात आती है तो ज्यादातर लोग प्रोटीन, विटामिन, मिनरल पर ध्यान देते है पर फाइबर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। जबकि फाइबर भी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना बाकी सब है. फाइबर रोजाना की बैलेंस डाइट के लिए बहुत जरूरी है. फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, पल्सेस, साबुत अनाज, नट्स, सीड्स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करने में हेल्प करता है.

इसके साथ ही यह कब्ज़ से बचाव में सहायक होता है, लेकिन इसे कितना लेना है और कितना नहीं, ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. अचानक बहुत अधिक फाइबर लेने पर लेने से कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग, पेट में ऐंठन या स्टूल में बदलाव जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए फाइबर सही मात्रा में लेना आवश्यक है।

क्यों फाइबर को पूरी तरह नहीं पचा पता शरीर 

डाइटरी फाइबर अक्सर प्लांट्स में पाया जाने वाला एक कार्बोहाइड्रेट हैं, जो बॉडी के डाइजेस्टिव एंजाइम्स पूरी तरह तोड़कर अब्सोर्बब नहीं कर पाते। यह पाचन तंत्र से गुजरते हुए मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। फाइबर के कुछ प्रकार बड़ी आंत में मौजूद गट बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंट भी किए जाते हैं, जिससे शरीर में कुछ उपयोगी कंपाउंड बनते हैं।

रोजाना फाइबर लेना क्यों जरुरी हैं? 

फाइबर मल की मात्रा बढ़ाने, उसकी बनावट को अच्छा रखने में और बाउल मूवमेंट को नियमित करने में हेल्प कर सकता है. फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसलिए सतुलित डाइट में फ्रुइट वेजटेबल्स प्लसस और साबुत आजान शामिल करना हेल्दी इटिंग पैर्टन का हिस्सा माना जाता है.

सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर में क्या अंतर?

सॉल्यूबल फाइबर पानी के संपर्क में आकर जेल की तरह बन जाता है। यह ओट्स, बीन्स, दालें और कुछ फल और सीड्स जैसे आहार में पाया जाता है। और इनसॉल्यूबल फाइबर पानी में आसानी से घुल नहीं पाता है। यह साबुत अनाज और कई तरह की सब्जियों में पाया जाता है।

रोजाना कितना फाइबर लेना चाहिए? 

रोजाना लगभग 22–34 ग्राम फाइबर एक सामान्य गाइडलाइन है। हालांकि जरूरत उम्र, महिला या पुरुष, टोटल कैलोरी इनटेक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार बदल सकती है. फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाना और रोजाना ठीक से पानी पीना जरूरी है।

ज्यादा फाइबर खाने के नुकसान ?

अचानक बहुत ज्यादा सलाद या फाइबर युक्त भोजन खाने लगते हैं, तो गैस, पेट फूलना, ऐंठन और मल त्याग में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों में इससे पेट की परेशानी बढ़ भी सकती है. इसलिए एक साथ बहुत ज्यादा फाइबर लेने के बजाय इसे पूरे दिन के भोजन में बांटकर शामिल करें। फाइबर सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन सही मात्रा में लेना ही बेहतर है. संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी और धीरे-धीरे खानपान में बदलाव से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here