न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, तलाशी जारी

0
9

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर लैंड हुई डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को एक गुमनाम कॉल पर फ्लाइट में विस्फोटक होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

प्रोटोकॉल के तहत विमान को तुरंत आइसोलेशन में ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अभी तक विमान में किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

कुछ दिन पहले पायलट ने ही किया था हमला

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रही एक फ्लाइट में पायलट द्वारा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया था।30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 में यह घटना हुई थी। आरोप है कि विमान में मौजूद ओमानी मूल के को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर कॉकपिट के अंदर ही हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, ओमानी पायलट ने इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी से स्मित मच्छार पर वार किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। इस दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

भारतीय पायलट की दुनियाभर में हुई सरहाना 

गभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हिम्मत दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही केबिन क्रू और यात्री अंदर पहुंचे और हमलावर पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद विमान में मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने मोर्चा संभाला और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इस घटना के बाद भारतीय पायलट की बहादुरी की दुनियाभर में सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here