कम मेहनत नहीं, समझदारी से काम करने का हुनर है असली सफलता

0
7

नई दिल्ली: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल दिन-रात व्यस्त रहना ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह समझना भी बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारा समय किन कार्यों में खर्च हो रहा है। इसी विचार को केंद्र में रखकर लिखी गई नई पुस्तक समय प्रबंधन: आलस्य की कला का आज प्रकाशन हुआ है। पुस्तक में समय के बेहतर उपयोग प्राथमिकताओं के निर्धारण और जीवन में काम तथा आराम के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया है।

पुस्तक के लेखक का मानना है कि व्यस्तता का अर्थ हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है। वास्तव में, हम अपने समय का इस्तेमाल किस तरह करते हैं यह काफी हद तक हमारी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। लेखक ने ‘व्यस्त’ और ‘थका हुआ’ जैसे शब्दों को आदतन बहाने के रूप में इस्तेमाल करने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब ये शब्द हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाते हैं, तो कई बार हम उन कार्यों और जिम्मेदारियों से दूर हो जाते हैं, जिन्हें वास्तव में महत्व दिया जाना चाहिए।

आलस्य नहीं, काम करने का स्मार्ट तरीका है असली मंत्र

पुस्तक में आलस्य की कला को काम से भागने या जिम्मेदारियों से बचने के रूप में नहीं बल्कि समझदारी से काम करने की सोच के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसका मूल संदेश है कि हर समय व्यस्त रहना उत्पादक होने का प्रमाण नहीं है। जरूरी यह है कि व्यक्ति अपने समय, ऊर्जा और क्षमताओं का इस्तेमाल सही दिशा में करे।

लेखक के अनुसार महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना अनावश्यक गतिविधियों से बचना और जरूरत के अनुसार विश्राम के लिए समय निकालना जीवन को अधिक संतुलित बना सकता है। लगातार काम के दबाव में रहने के बजाय सोच-विचार आत्ममंथन और खुशियों के लिए समय निकालना भी उतना ही आवश्यक है।

प्राथमिकताएं तय करें, तनाव घटाएं और लक्ष्य हासिल करें

पुस्तक पाठकों को यह समझने के लिए प्रेरित करती है कि बेहतर समय प्रबंधन का उद्देश्य केवल अधिक काम करना नहीं बल्कि महत्वपूर्ण कामों को बेहतर तरीके से पूरा करना है। सही प्राथमिकताओं का चुनाव व्यक्ति को अनावश्यक दबाव से बचाने और अपने लक्ष्यों की ओर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। लेखक ने पाठकों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रोत्साहन आशीर्वाद और सहयोग से उन्हें प्रेरणा मिलती रही है।

Reported by: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here