श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव 27 अक्टूबर को, सेवा सोसायटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

0
11

रतिया: चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास साहिब महाराज जी का प्रकाशोत्सव 27 अक्टूबर को रतिया के गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब,पुराना बाजार में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री गुरु रामदास जी सेवा सोसायटी की बैठक प्रधान जगसीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

प्रकाशोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में प्रकाशोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। सोसायटी के सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव हर वर्ष रतिया में संगत द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव से मनाया जाता है।

27 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब में सजेगा धार्मिक दीवान

इस वर्ष भी 27 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, पुराना बाजार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा तथा धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें संगत गुरु साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेगी।

संगत से प्रकाशोत्सव में शामिल होने की अपील

उन्होंने क्षेत्र की समस्त साध-संगत से अपील की कि प्रकाशोत्सव के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में गुरविंद्र सिंह, शंटी मोंगा, सर्वजीत सिंह, बंटी सिंह, जज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित सोसायटी के अन्य सेवादार मौजूद रहे।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here