भारत विकास परिषद, शाखा रतिया द्वारा ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन

0
10

रतिया: भारत विकास परिषद, शाखा रतिया द्वारा रविवार को सती मंदिर धर्मशाला, मेन बाजार, रतिया में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति ज्ञान और जागरूकता बढ़ाना है।

जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विजेता टीमों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 16 टीमों तथा सीनियर वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में ज्योति पब्लिक स्कूल, लाली ने प्रथम स्थान, जय भारत हाई स्कूल, फूल ने द्वितीय स्थान, मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल, रतिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल, रतिया, द्वितीय स्थान पर ज्योति पब्लिक स्कूल, लाली एंव तृतीय स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल, नथवान की टीम रही। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा रतिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी मंगला, प्रमुख समाजसेवी, रतिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री शिशनपाल मंगला, प्रमुख समाजसेवी, रतिया; श्री महेश तनेजा, प्रधान, बार एसोसिएशन, रतिया; श्री सोमनाथ गर्ग, प्रधान, श्री सती मंदिर, रतिया तथा श्री अरुण डोडा, संचालक डोडा होटल, रतिया उपस्थित रहे।

प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम निवास वर्मा, प्रांतीय महासचिव, भारत विकास परिषद (हरियाणा पश्चिम) ने की। कार्यक्रम पर्यवेक्षक के रूप में श्री हुकम चंद गोयल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक, संस्कार तथा गरिमामयी उपस्थिति के रूप में श्री रविंद्र मेहता एडवोकेट, प्रांतीय संगठन सचिव, भाविप (हरियाणा पश्चिम) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में परिषद के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को बधाई दी और प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शाखा रतिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा रतिया के अध्यक्ष श्री राज कुमार सिंगला, सचिव श्री लोकेश खुराना, गतिविधि संयोजक संस्कार श्री गुरविंदर सिंह, गतिविधि संयोजक सेवा श्री जनक राज, गतिविधि संयोजक संपर्क एडवोकेट नरेंद्र मलिक, सह-संरक्षक श्री शैलेंद्र गोस्वामी, वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर चरणजीत मलिक, श्री अवतार ढींगरा, सी ए विजय गोयल, श्री राजीव धमीजा, श्री लवकेश मित्तल, श्री अजय गोयल, श्री अनुराग स्वामी, श्री राजेश मंगला, श्री सुशील जैन, श्री विनोद गर्ग, श्री लक्ष्मण जिंदल, सी ए नीतेश जिंदल, श्री विपिन बंसल, श्री प्रदीप जिंदल, श्री प्रवीण तनेजा, डॉक्टर दीपक गोयल, श्री विनोद जैन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया तथा विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।

राष्ट्रप्रेमएवंभारतीयसंस्कृतिकासंदेश

भारत विकास परिषद, शाखा रतिया ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here