मदीना में Mr Faisu ने रचाई शादी, वायरल तस्वीरों में पहली बार दिखा दुल्हन का चेहरा

0
13

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सऊदी अरब के मदीना शहर में निकाह किया और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पिछले कई दिनों से फैसू की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें दुल्हन का नाम तान्या बताया जा रहा था। अब खुद फैसल ने तस्वीरें शेयर कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

परिवार के बीच मदीना में हुआ निकाह

फैसल ने निकाह की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुरान की आयत का जिक्र करते हुए लिखा, “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया।” इसके साथ उन्होंने लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, उनका एक सपना पूरा हो गया। फैसल ने बताया कि परिवार की मौजूदगी में मदीना में उनका निकाह हुआ। उनके लिए यह पल बेहद खास है। उन्होंने फैंस से नई जिंदगी के लिए दुआ करने की अपील की और कहा कि अल्लाह उनकी शादी को मोहब्बत और बरकत से भर दे।

फैसल ने पत्नी का चेहरा दिखाया है, लेकिन उनके नाम और निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वायरल कार्ड में बताए गए नाम को लेकर भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सेलेब्स ने दी बधाई

निकाह की तस्वीरें आते ही फैंस और सेलेब्स ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। रियलिटी शो ‘लॉक अप’ की विनर श्रेया कालरा और एक्ट्रेस आयशा खान समेत कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। फैसल की गिनती देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में होती है। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अपनी शादी को उन्होंने बेहद सादगी और पाक जगह पर अदा किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here