पंजाब में AAP के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, ड्राइवर जख्मी, हमलावर फरार

0
11

Tarn Taran: तरनतारन हलके के गांव तूत के आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी की मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। इस हमले में सरपंच का ड्राइवर चमकौर सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से इलाके में सोक के साथ-साथ दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक सरपंच अश्वनी अनाज मंडी में अपनी कार में बैठे हुए थे। ड्राइवर भी कार में ही बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नौजवान, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे, मौके पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

छाती में लगीं चार गोलियां

हमले में सरपंच अश्वनी की छाती में चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर चमकौर सिंह की बाजू में दो गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद लोगों ने अश्वनी को तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और इस कत्ल के पीछे क्या कारण था, इस बारे में फिलहाल कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से घटना स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

इलाके में शोक और दहशत का माहौल

गांव के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सोक के साथ-साथ दहशत का माहौल बन गया है। लोगों में डर है कि यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस की ओर से हमलावरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here