फॉर्म 6 को लेकर बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला, संबित पात्रा बोले- कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

0
11

नई दिल्ली: कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह ‘फॉर्म 6’ को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी घोषित नहीं किया है।

संबित पात्रा ने जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप 

संबित पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ फॉर्म 6 में कथित तौर पर किए गए बदलावों से जुड़े आरोपों की जांच पर सहमति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में PIL की सुनवाई के बाद फॉर्म 6 को लेकर किए गए पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने इस मामले में जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।

बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक, राहुल गांधी ने दावा किया कि फॉर्म 6 गैर-कानूनी है और इस पूरे मामले में बीजेपी का भी नाम लिया। पात्रा ने कहा कि अदालत ने ऐसा कोई फैसला नहीं दिया है। कोर्ट ने याचिका में फॉर्म 6 में बदलाव के आरोपों का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।

फॉर्म 6 में बदलाव के लिए बीजेपी नहीं दी सहमति  

पात्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी ने फॉर्म 6 में किसी बदलाव के लिए सहमति नहीं दी है। अगर किसी तरह का बदलाव हुआ है तो इसका पता सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने और मामले की आगे की सुनवाई के बाद ही चलेगा। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए कहा कि आयोग ने साफ किया है कि फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कांग्रेस के चुनाव आयोग मार्च पर भी साधा निशाना

संबित पात्रा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने और देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई बार चुनावी राजनीति में असफल होने के बाद अब लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। बिहार में SIR को लेकर भी पात्रा ने कहा कि इससे जुड़ा आदेश चुनाव आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी हुआ था और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में इसे सही ठहराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here