नई दिल्ली: दिल्ली में आज मंगलवार को विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। INDIA गठबंधन के सांसद सुबह 10:48 बजे संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च के लिए निकले। इस मार्च में कांग्रेस, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी की टीएमसी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और नवीन पटनायक की बीजू जनता दल तक शामिल हुई। वहीं इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास पहले से ही बैरिकेड लगा दिए और भारी फोर्स तैनात कर दी।
चुनाव आयोग के बेहद करीब पहुंचा मार्च
मार्च जैसे ही निर्वाचन सदन के बेहद नजदीक पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक दिया। विपक्षी सांसद वहीं सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘गली-गली में शोर है’ के नारे लगने लगे। इस दौरान ड्रोन से भीड़ पर नजर रखी जा रही है और मौके पर पानी की बोतलें पहुंचाई गई है क्योंकि धरना लंबा खिंचने के आसार है।
बैरिकेड पर चढ़ने के बाद कहां राहुल गांधी
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हिरासत में लेने आई पुलिस की बस भीड़ में फंस गई। इसके बाद राहुल आकाशवाणी भवन के अंदर कर्मचारियों से मिलने चले गए। वहीं सामने आई हालियां जानकारी के मुताबिक वह भवन से बाहर आ चुके हैं और फिर से चुनाव आयोग की तरफ जाने की तैयारी में हैं, जबकि बाहर पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए खड़ी है।
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi climbs atop the barricades during the INDIA bloc MPs’ march from Parliament to the ECI, demanding CEC Gyanesh Kumar’s resignation. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/YkwlFV8WCn
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
अखिलेश यादव को ले गई पुलिस, प्रियंका भी हिरासत में
पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कई बड़े चेहरों को हिरासत में ले लिया। दोपहर 12:18 बजे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को बस में बैठाकर ले जाया गया, उनके साथ टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और अभिषेक बनर्जी भी थे। ठीक पांच मिनट बाद 12:23 बजे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी हिरासत में लिया गया। प्रियंका इससे पहले सुप्रिया सुले के साथ मार्च में आगे-आगे चल रही थीं।
विपक्ष की मांग क्या है?
विपक्ष SIR को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए, SIR खत्म होना चाहिए और जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं उन्हें वापस जोड़ा जाए। पूरे मामले की हाई-लेवल जांच की मांग भी उठ रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन SIR के खिलाफ लड़ रहा है।












