सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज

0
4

नई दिल्ली: भारतीय लोककथाओं रहस्य और अलौकिक शक्तियों से सजी सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ इन दिनों दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म के बहुप्रतीक्षित गाने ‘ठुमक ठुमक’ का दिल्ली में भव्य अंदाज में अनावरण किया गया। होटल ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक-अर्णव कुमार ने मीडिया से बातचीत की।

गाने के लॉन्च के दौरान ‘ठुमक ठुमक’ ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। गीत की धुन प्रस्तुति और फिल्म के फोकलोर अंदाज को मीडिया और वहां मौजूद मेहमानों की ओर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की दुनिया जितनी रहस्यमयी है उतना ही आकर्षक इसका संगीत और दृश्य संसार नजर आ रहा है।

रहस्य और रोमांच से भरी अनदेखी दुनिया

‘वन’ की कहानी दर्शकों को ऐसी रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है जहां सदियों पुरानी मान्यताओं का सामना अलौकिक शक्तियों से होता है। फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक कहानियों की तय सीमाओं से आगे बढ़ते हुए भारतीय लोककथाओं को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश करती है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी कहानी में भावनात्मक जुड़ाव का अहम हिस्सा दिखाई देती है। ट्रेलर में घने जंगल, अनसुलझे रहस्य, छिपे हुए राज, जबरदस्त एक्शन और शानदार दृश्य फिल्म के भव्य कैनवास की झलक देते हैं।

फोकलोर का जादू, फैंटेसी का रोमांच

‘वन’ में रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। भारतीय सिनेमा में लोककथाओं और फैंटेसी को इतने बड़े स्तर पर आधुनिक रूप में पेश करने के प्रयास कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में फिल्म की कहानी और उसका दृश्य संसार दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव तैयार करने का दावा करता है।

Pankaj Rai
VVAN/ JBT-Pankaj Rai

फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, टीवीएफ और 11:11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने संभाली है।

25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

‘वन’ आगामी 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रहस्य, लोककथा और फैंटेसी के इस अनोखे मेल को दर्शक सिनेमाघरों में कितना पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here