ब्राजील में दिल दहला देने वाली वारदात! ट्रांस वुमन ने सौतेले पिता की निकाली आंखें, काटे कान

0
7
Brazil Trans Woman Arrested
Brazil Trans Woman Arrested

नई दिल्ली: ब्राजील के मनौस शहर से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां 31 साल की एक ट्रांस वुमन को अपने 61 वर्षीय सौतेले पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित की आंखें बुरी तरह फोड़ दीं, कान काट डाले और कथित तौर पर उसके साथ रेप भी किया। जान बचाने के लिए घायल हालत में पीड़ित को तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग तक लगानी पड़ी।

घर में घात लगाकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 22 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे हुई और अब यह मामला इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी, जिसका नाम ऑरोरा नाओमी ला फे बताया जा रहा है, फ्लैट में पहले से ही अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रही थी। पिता के घर पहुंचते ही उसने अचानक हमला बोल दिया।

हमला इतना बर्बर था कि पीड़ित की आंखों की रोशनी पूरी तरह जाती रही और डॉक्टरों को सर्जरी करके उसकी दोनों आंखें निकालनी पड़ीं। दर्द की तीव्रता के चलते पीड़ित बेहोश हो गया था, और जांच अधिकारियों का अनुमान है कि इसी दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई।

जान बचाने के लिए लगाई छलांग

होश आने पर पीड़ित को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, इसके बावजूद वह किसी तरह बालकनी की ओर भागा और पड़ोस के घर की छत पर जा गिरा। वहां से फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेप के आरोप से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि गांजे के नशे में उसे हेल्यूजिनेशन हो रहा था, जिस वजह से उसे पूरी घटना याद नहीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित आरोपी की पहचान को एक ट्रांस वुमन के रूप में स्वीकार नहीं करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच पिछले पांच सालों से तनाव चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here