वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने इमारत से कूदकर दी जान, कटा मिला प्राइवेट पार्ट, पुलिस अलर्ट

0
10
Disciple of Premanand Maharaj in Vrindavan jumps to death from building
Pinterest

लखनऊ: वृंदावन के वाराहघाट इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षित 25 वर्षीय युवा साधु ने चार मंजिला आश्रम से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें, मृतक की पहचान दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और उसके कमरे से खून से सना एक ग्राइंडर बरामद हुआ है।

कहां हुई ये घटना? 

यह घटना गुरु कृपा कुंज आश्रम की है, जो केलिकुंज आश्रम से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस आश्रम में सिर्फ प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य ही रहते हैं। शुक्रवार सुबह दीपक ने सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान क्या आया सामने? 

पुलिस को सूचना सर्वोदय हॉस्पिटल से मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में दीपक अकेले छत से कूदता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्राइवेट पार्ट उसने खुद काटा या किसी और ने।

कहा से आया था वृंदावन? 

जानकारी के मुताबिक मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। करीब दो साल पहले उसका मन घर पर नहीं लग रहा था, जिसके बाद वह वृंदावन आ गया और प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर रसिक दुलारी शरण बन गया। वह राधा वाटिका के पास स्थित चार मंजिला इमारत में रहता था। बताया जा रहा है कि वृंदावन आने से पहले वह नर्मदा की परिक्रमा भी कर चुका था।

क्या है मौत की असली वजह? 

सामने आई जानकारी के अनुसार, दीपक के भाई मनीष पटेल ने बताया कि दीपक पढ़ाई में अच्छा था लेकिन उसकी धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि थी। बता दें, दीपक के दो बहन-भाई थे। बहन बड़ी थी, जबकि भाई मनीष घर में सबसे छोटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने का बाहना कर वृंदावन बुलाया। 

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की डायरी और मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। इसके साथ ही आश्रम और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here