सऊदी अरब पर हूती हमलों का खतरा! अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

0
9
US travel advisory
Pinterest

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब की यात्रा को लेकर लेवल-3 एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों से वहां की यात्रा पर एक बार फिर सोचने को कहा गया है।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। अमेरिका का मानना है कि इलाके में बढ़ते तनाव के चलते सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी हितों को निशाना बनाया जा सकता है। हाल ही में मक्का शहर के दक्षिणी इलाके में हूती विद्रोहियों द्वारा भेजे गए एक ड्रोन को सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया था, जिसके बाद से सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। हालांकि सऊदी अरब में कमर्शियल फ्लाइट्स अभी भी चल रही हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से इनमें कई तरह की रुकावटें देखी जा रही हैं।

यमन सीमा के लिए सबसे कड़ी चेतावनी

सऊदी अरब और यमन की सीमा से सटे इलाकों के लिए अमेरिका ने सबसे सख्त लेवल-4 चेतावनी जारी की है, जिसमें साफ कहा गया है कि वहां यात्रा बिल्कुल न करें। इसकी वजह यह है कि यमन के सशस्त्र समूह सीमावर्ती इलाकों में लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को यमन सीमा के 20 मील के दायरे में जाने की सख्त मनाही है। इसके साथ ही कतीफ, जिजान, असीर और नजरान जैसे इलाकों में जाने के लिए भी विशेष अनुमति लेनी जरूरी है।

नागरिकों को दी गई अन्य सुरक्षा सलाह

अमेरिकी एडवाइजरी में नागरिकों को कुछ और अहम सुरक्षा निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों, ऊर्जा संयंत्रों, होटलों, परिवहन साधनों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को ऐसी जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here