अक्टूबर को टेस्ला रोडस्टर का ग्लोबल डेब्यू, 998Km रेंज और सुपरकार वाली स्पीड से मचाएगी तहलका

0
7
Tesla Roadster
Pinterest

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टेस्ला एक बार फिर बड़ी खबर लेकर आ रही है। कंपनी अपनी नई Tesla Roadster को 1 अक्टूबर 2026 को पेश करने वाली है। टेस्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए 10.01 और Go For Launch जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। माना जा रहा है कि इस दिन रोडस्टर का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आएगा। टेस्ला ने पहली बार रोडस्टर कॉन्सेप्ट को नवंबर 2017 में पेश किया था। इसके बाद से ही इस कार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। अब करीब एक दशक बाद कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को पेश करने की तैयारी में है। प्रोडक्शन मॉडल में इनके इस्तेमाल की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ऐसा होगा Tesla Roadster का डिजाइन

टीजर में कार का पिछला हिस्सा दिखा है, जिसमें बड़ा रियर विंग, फुल-लेंथ LED टेल-लाइट और चार हॉरिजॉन्टल नोजल नजर आ रहे हैं। ये नोजल SpaceX ऑप्शन पैकेज का हिस्सा हो सकते हैं।
इस पैकेज में रॉकेट थ्रस्टर मिल सकते हैं, जो कार की एक्सेलरेशन, टॉप स्पीड, ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग क्षमता बढ़ाएंगे।

998Km तक हो सकती है रेंज

टेस्ला ने रोडस्टर कॉन्सेप्ट के समय इसके कई दमदार आंकड़े बताए थे। कंपनी के मुताबिक, कार की अधिकतम रेंज करीब 620 मील यानी लगभग 998 किलोमीटर हो सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे यानी करीब 402 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई थी। कार सिर्फ 1.9 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होने का दावा किया गया था। वहीं, एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया कमेंट के जवाब में कहा था कि SpaceX पैकेज के साथ यह समय सिर्फ 1.1 सेकंड तक हो सकता है।

इतने पैसे में होगी बुकिंग

टेस्ला के अनुसार, रोडस्टर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 38,000 GBP का भुगतान करके इसे रिजर्व कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि कार को टेक्सास के वाको में पेश किया जाएगा और रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को इवेंट में शामिल होने का मौका भी दिया जाएगा। टेस्ला पहले भी रोडस्टर की लॉन्च टाइमलाइन बता चुकी है। नवंबर 2025 में एलन मस्क ने अप्रैल 2026 में इसे लॉन्च करने की बात कही थी, लेकिन उस समय कार लॉन्च नहीं हो सकी। अब सभी की नजरें 1 अक्टूबर 2026 पर हैं, जब टेस्ला अपनी नई रोडस्टर की जानकारी दुनिया के सामने रख सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here