Petrol Diesel Price: कच्चा तेल फिर पहुंचा पुराने रिकॉर्ड के करीब, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

0
8
Petrol Diesel Price
Pinterest

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर उस ऊंचे स्तर के करीब पहुंच रही है, जब भारत में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. शुक्रवार को क्रूड में थोड़ी नरमी जरूर आई, लेकिन लगातार ऊंची कीमतों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है. इसके बावजूद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. इस फैसले से फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली है और घरेलू ईंधन बाजार में स्थिरता बनी हुई है.

आपके शहर में पेट्रोल का रेट

आज नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, चेन्नई में 107.76 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, नोएडा में 101.77 रुपये, बेंगलुरू में 110.97 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 102.20 रुपये, हैदराबाद में 115.73 रुपये, लखनऊ में 101.86 रुपये, पटना में 113.81 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये प्रति लीटर है.

आज कितना है डीजल का दाम?

डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये, चेन्नई में 99.55 रुपये, गुरुग्राम में 95.64 रुपये, नोएडा में 95.26 रुपये, बेंगलुरू में 98.80 रुपये, भुवनेश्वर में 100.68 रुपये, चंडीगढ़ में 89.47 रुपये, हैदराबाद में 103.86 रुपये, जयपुर में 98.50 रुपये, लखनऊ में 95.36 रुपये, पटना में 99.80 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 104.41 रुपये प्रति लीटर है.

अमेरिका में डीजल ने बनाया नया रिकॉर्ड

कच्चे तेल की महंगी कीमतों का असर दुनिया के कई देशों में दिखाई दे रहा है. अमेरिका में डीजल पहली बार 6 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर निकल गया है. यह जून 2022 के 5.87 डॉलर प्रति गैलन के पुराने रिकॉर्ड से भी ज्यादा है. इससे वहां ईंधन की बढ़ती कीमतों का दबाव साफ दिखाई दे रहा है.

क्या भारत में फिर बढ़ सकते हैं दाम?

भारत में तेल कंपनियों ने आखिरी बार इसी साल मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं. उस दौरान लगातार चार बार बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद घरेलू ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने से तेल कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ रहा है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 5 रुपये और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

अगर ईरान-अमेरिका संघर्ष में जल्द सुधार नहीं आता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने का खतरा बढ़ सकता है. फिलहाल सरकार या तेल कंपनियों ने कीमत बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here