Money Follows My Brother: रवि किशन के वायरल मीम पर टी-सीरीज का मजेदार गाना रिलीज, फैंस बोले- सच में पगला दिया

0
6
Money Follows My Brother Song Ravi Kishan
Pinterest

मुंबई: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले रवि किशन बीते कई दिनों से अपने वायरल मीम के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए म्यूज़िक लेबल टी-सीरीज ने एक्टर के वायरल मीम पर गाना बना दिया है, जिसके नाम है ‘मनी फॉलो माय ब्रदर’। बता दें, टी-सीरीज द्वारा बनाया गया गाना अब रिलीज हो चुका है, जिस पर फैंन ने मजेदार कमेंट्स करना भी शुरू कर दिए हैं। 

गाने में क्या खास?

बता दें, इस खाने की शुरूआत रवि किशन के वायरल डायलॉग से होती है, जिसमें गाने में नजर आ रही एक महिला अपने बच्चे से बच्चे ही पूछती है ” पढ़ाई में तो ध्यान लगता नहीं है कुछ सोचा है आगे चल कर क्या बनोगे” इसी सवाल का जवाब देते हुए बच्चा कहता है “पूरे देश को पगला दूंगा”। यही से गाने की शुरूआत और रवि किशन की गाने में एट्री होती है, जहां रवि किशन गाड़ी से उतरते हुए कहते हैं. ‘मनी फॉलो माय ब्रदर’। 

किसने लिखा और गाया? 

बता दें, गाना ‘मनी फॉलो माय ब्रदर’ 2013 में रिलीज हुए पंजाबी गाने “लक्क टुनू टुनू” से इंस्पायर्ड है। इस गाने को सिंगर मेलो डी, सुरजीत बिंदरखिया और रवि किशन ने अपनी आवाज दी है और इसे मॉडर्न बीट्स के साथ ब्लेंड किया है। वहीं इसके लिरिक्स मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। मेलो डी, संगम वैज्ञानिक, अतुल शर्मा ने इसे कंपोज़ किया है. साथ ही संगम वैज्ञानिक ने इसे प्रोडूस भी किया है। 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

गाने के रिलीज होने के साथ ही यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने गाने पर कमेंट करते हुए लिखा “ट्रॉल्लिंग को अवसर में बदल दिया” दूसरे यूजर ने कमेंट किया “ये गाना नहीं इमोशन है हम सोशल मीडिया यूजर्स का” तीसरे यूज़र ने लिखा “आपने सच में पगला दिया, गाना तो मस्त है” एक अन्य यूजर ने कहा “टी-सीरीज़ सचमुच पैसे कमा रही है, पैसा मेरे भाई के पीछे-पीछे आ रहा है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here