लौट रहे पंजाबी सिंगर Ammy Virk की कार पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान

0
16
ammy virk canada firing
pinterest

नई दिल्ली: कनाडा में पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हमला एबॉट्सफोर्ड इलाके में हुआ, जब एमी विर्क अपना शो खत्म करके वापस लौट रहे थे। फायरिंग के दौरान वह खुद गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 

हमले के समय कार में कितने लोग? 

जानकारी के मुताबिक, एमी विर्क शनिवार, 5 सितंबर की रात कनाडा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शो खत्म होने के बाद वह अपनी रोल्स-रॉयस कलिनन में बैठकर रवाना हो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 7 से 10 राउंड फायरिंग की हैं। इनमें से सात गोलियों के निशान गाड़ी पर पाए गए हैं। वहीं हमले के समय कार में एमी विर्क समेत कुल चार लोग सवार थे।  फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच मेजर क्राइम यूनिट कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे टारगेटेड शूटिंग मानकर आगे बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि एमी विर्क को ही निशाना बनाया गया था या हमलावरों का कोई और मकसद था।

कौन हैं एमी विर्क?

एमी विर्क का असली नाम अमनइंदरपाल सिंह विर्क है। पंजाब के नाभा में जन्मे एमी ने बायोटेक्नोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है। संगीत की दुनिया में पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2015 में फिल्म ‘अंगरेज’ से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा।इसके बाद ‘निक्का जैलदार’, ‘किस्मत’, ‘सुफना’, ‘पुआडा’ और ‘सौंकन सौंकने’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री के प्रमुख कलाकारों में शामिल कर दिया। अब वह हिंदी सिनेमा में भी काम कर रहे हैं।

बता दें, यह पहली बार नहीं है कनाडा में पंजाबी कलाकारों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में एमी विर्क की गाड़ी पर हुई फायरिंग ने कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here