‘उसे लगा कॉकरोच बचा लेंगे’, रिया के एविक्शन के बाद लव गिल ने साधा निशाना! देहाती बोलने का भी लगाया आरोप

0
7
Riya Ahir Bigg Boss
Screengrab: Instagram @JioHotstar

नई दिल्ली: NEET प्रोटेस्ट के दौरान सुर्खियों में आईं रिया अहीर यादव का बिग बॉस के मंच पर सफर काफी जल्दी खत्म हो गया. जनता की वोटिंग में उन्हें पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही रिया शो से बाहर हो गईं. हालांकि, एविक्शन के बाद दोनों के बीच की सोशल मीडिया खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

रिया के बाहर होने के बाद लव गिल की ईशा रिखी से बातचीत तेजी से वायरल हो रहा है. इस बातचीत में लव कथित तौर पर रिया को लेकर तंज करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच पहले से चल रहे विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया गया.

‘उसे लगा कॉकरोच बचा लेंगे’

ईशा रिखी लव से पूछती हैं कि पोल में उनके साथ नजर आ रही दूसरी लड़की का क्या हुआ. इस पर लव जवाब देती हैं कि वह स्टेज से ही बाहर हो गईं. इसके बाद वह रिया पर कटाक्ष करते हुए कहती हैं कि शायद उन्हें लगा था कि उनके ‘कॉकरोच’ उन्हें बचा लेंगे. लव ने आगे रिया की सोशल मीडिया गतिविधियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रिया पहले उनके खिलाफ स्टोरीज पोस्ट कर रही थीं. 

हालांकि, बताया जा रहा है कि यह बातचीत डिफर्ड लाइव का हिस्सा है और अभी तक टीवी पर प्रसारित एपिसोड में इसे नहीं दिखाया गया है.

‘मुझे देहाती कह रही थी’

लव गिल ने दावा किया कि रिया ने उन्हें ‘देहाती’ कहा था. उनके मुताबिक, इसकी वजह उनका गौ सेवा करना था. लव ने यह भी कहा कि रिया ने एविक्शन से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह अपनी जीत को लेकर काफी भरोसे में नजर आ रही थीं. लव ने इसी बात पर तंज कसते हुए कहा कि अब शायद रिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोने वाली स्टोरीज देखने को मिल रही होंगी. उनके इस बयान के बाद दोनों के बीच पुरानी सोशल मीडिया तकरार फिर चर्चा में आ गई.

वायरल बातचीत में रिया के सब्सक्रिप्शन आधारित सोशल मीडिया कंटेंट का भी जिक्र हुआ. इस दौरान उनकी तुलना गौ सेवा से करते हुए टिप्पणी की गई कि लोगों से कंटेंट देखने के लिए सब्सक्राइब करवाने की बजाय गौ सेवा करना ज्यादा बेहतर है. रिया के एविक्शन के बाद सामने हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि, बातचीत का पूरा संदर्भ और बाकी हिस्सा आधिकारिक एपिसोड में सामने आने के बाद ही तस्वीर और साफ हो सकेगी.

सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर भी निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here