नई दिल्ली: वियतनाम में आयोजित हो रहे मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले भारत की प्रतिनिधि निकिपोरवाल अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इस वैश्विक मंच पर उनके कई परिधान सराहे गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक खास गाउन ने खींचा है। इस गाउन का सीधा संबंध ब्रिटिश शाही परिवार की ऐतिहासिक विरासत और दिवंगत प्रिंसेस डायना की मशहूर सगाई की अंगूठी से जुड़ा हुआ है। मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां ग्रैंड फिनाले वियतनाम के खूबसूरत तटीय शहर न्हा ट्रांग में आयोजित हो रहा है। भारतीय दर्शक इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण शाम 5:30 बजे से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय परिधानों की छाप
डायना से प्रेरित यह गाउन निकिता का फिनाले लुक नहीं है, बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय पेजेंट सफर के आधिकारिक आउटफिट्स का हिस्सा है। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए उनका खास लुक डिजाइनर भावना राव ने तैयार किया है।
हाल ही में आयोजित ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ राउंड में निकिता ने मदुरै की देवी मीनाक्षी से प्रेरित होकर डिजाइनर तौरानी का तैयार किया गया ब्लैक और गोल्ड एंसेंबल पहना था, जिसकी काफी तारीफ हुई।
वियतनाम के न्हा ट्रांग में ग्रैंड फिनाले
मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल का सफर केवल ग्लैमर्स तक सीमित नहीं रहा है। थिएटर बैकग्राउंड से आने के कारण वे 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय और लेखन कर चुकी हैं। मिस वर्ल्ड की ‘ब्यूटी विद अ पर्पज’ प्रतियोगिता के तहत उन्होंने ‘प्रोजेक्ट माटी’ पर काम किया है। इसके जरिए वे आदिवासी महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और प्राथमिक शिक्षा जैसे व्यावहारिक मुद्दों को सशक्त बना रही हैं। मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां ग्रैंड फिनाले वियतनाम के खूबसूरत तटीय शहर न्हा ट्रांग में आयोजित हो रहा है। भारतीय दर्शक इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण शाम 5:30 बजे से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
प्रिंसेस डायना की सगाई की अंगूठी से ली गई प्रेरणा
निकिता के इस खूबसूरत आउटफिट को मशहूर डिजाइनर साइशा शिंदे ने अपने कूट्योर फॉल संग्रह की थीम के तहत डिजाइन किया है। इस गाउन का मुख्य आकर्षण और प्रेरणा प्रिंसेस डायना की वह नीले नीलम वाली सगाई की अंगूठी है, जो दुनिया भर में शाही फैशन का प्रतीक बन चुकी है।
1981 में प्रिंस चार्ल्स से सगाई के वक्त डायना ने इसे चुना था और यह क्राउन ज्वैलर गैरार्ड द्वारा तैयार की गई थी। सफेद सोने में जड़े बड़े अंडाकार नीले नीलम और उसके चारों ओर मौजूद हीरों का क्लासिक संयोजन ही इस गाउन के रंग और बनावट का आधार बना है। डायना के बाद यह प्रतिष्ठित अंगूठी अब केट मिडलटन (प्रिंसेस ऑफ वेल्स) के पास है।












