NEET UG काउंसलिंग के राउंड-2 में हजारों मेडिकल और डेंटल सीटें उपलब्ध, MCC ने रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया कर दी शुरू

0
8
neet ug round 2 counselling
Pinterest

नई दिल्ली: नीट यूजी पास कर चुके छात्रों के लिए मेडिकल एडमिशन को लेकर एक और बड़ा मौका सामने आया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के राउंड-2 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 3 सितंबर को जारी क्लियर वैकेंसी लिस्ट के अनुसार, इस राउंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी-नर्सिंग की कुल 11,302 सीटें खाली हैं. ऐसे में छात्रों के पास पसंदीदा कॉलेज और कोर्स पाने का एक और अवसर है.

कहां कितनी सीटें हैं खाली?

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने MCC की वैकेंसी लिस्ट का विश्लेषण करते हुए बताया कि राउंड-2 में 9,870 एमबीबीएस, 1,121 बीडीएस और 311 बीएससी-नर्सिंग सीटें उपलब्ध हैं.

एमबीबीएस की सबसे ज्यादा खाली सीटें तमिलनाडु में हैं. इसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का नंबर है. राज्यवार खाली एमबीबीएस सीटों की संख्या इस प्रकार है-

तमिलनाडु – 2248
कर्नाटक – 1345
महाराष्ट्र – 1301
उत्तर प्रदेश – 511
तेलंगाना – 424
राजस्थान – 404
हरियाणा – 245
आंध्र प्रदेश – 244

रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग शुरू

राउंड-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्रों को तय समय के अंदर सभी जरूरी चरण पूरे करने होंगे. काउंसलिंग का शेड्यूल इस प्रकार है-

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – 8 सितंबर तक
चॉइस फिलिंग – 9 सितंबर तक
चॉइस लॉकिंग – 8 सितंबर सुबह 10 बजे से
सीट आवंटन का रिजल्ट – 11 सितंबर
रिपोर्टिंग और जॉइनिंग – 12 से 18 सितंबर

रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये बातें

राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्हें राउंड-2 के लिए नए सिरे से अपनी पसंद की चॉइस भरनी होगी. पहली बार रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को काउंसलिंग ब्रोशर और FAQs ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. फीस जमा करने से पहले रिफंडेबल और नॉन-रिफंडेबल राशि की जानकारी समझना जरूरी है.

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस?

जनरल और EWS छात्रों के लिए नॉन-रिफंडेबल फीस ₹1,000 और रिफंडेबल फीस ₹10,000 है. OBC-NCL, SC, ST और दिव्यांग छात्रों के लिए यह क्रमशः ₹500 और ₹5,000 है. डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सभी कैटेगरी के छात्रों को ₹5,000 नॉन-रिफंडेबल और ₹2 लाख रिफंडेबल राशि जमा करनी होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here