हनुमान का लंका में पहुंचकर अशोक वाटिका को उजाड़ना और लंका में आग लगाने का दृश्य मंचन किया गया

0
9

रतिया: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड,शक्ति नगर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में रविवार रात्रि को रामलीला मंचन के दसवें दिन हनुमान का लंका में पहुंचकर अशोक वाटिका को उजाड़ना और लंका में आग लगाने का दृश्य मंचन किया गया।दसवें दिन रामलीला में मुख्य अतिथि के तहत युवा अरोड़वंश सभा के प्रधान डॉक्टर पीयूष अरोड़ा, सती मंदिर पंजाबा मल कमेटी के प्रधान सोमनाथ गर्ग,ब्लॉक समिति के चेयरमैन विकास भानीखेड़ा मुख्य अतिथि के तहत शिरकत की वही प्राचीन गौशाला कमेटी के प्रधान बंटी सिंगला, लायंस क्लब रतिया सिटी के हरवीर जोड़ा, एडवोकेट

अशोक वाटिका उजाड़ना और लंका दहन का सजीव दृश्य 

भगवान हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका में पहुंचते हैं और माता सीता को खोज कर उनसे भगवान श्री राम के लिए निशानी लेने के बाद लंका में बनाई गई अशोक वाटिका से फल फ्रूट खाकर वहां बने पेड़ पौधों को उखाड़ देते हैं जिसकी जानकारी मिलने पर रावण अपने बेटे अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़ने भेजते हैं लेकिन हनुमान अक्षय कुमार को मौत के घाट उतार देता है जिसके बाद मेघनाथ आकर हनुमान को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है जहा हनुमान और रावण के बीच में तीखे संवाद होते हैं जिससे क्रोधित होकर रावण हनुमान को मारने के लिए उठते हैं लेकिन रावण का भाई विभीषण उन्हें ऐसा करने से रोकता है और हनुमान की पूंछ में आग लगाने की सजा देने का सुझाव देता है इसके बाद रावण की सेना हनुमान की पूंछ में आग लगा देती है तो हनुमान अपनी पूछ में लगी आग से लंका में आग लगाकर वापस भगवान श्री राम के पास चला आता है वही विभीषण के हनुमान को बचाने के लिए बीच में आने पर रावण क्रोधित होकर उन्हें लंका से निकाल देता है व बाद में अपने सोते हुए भाई कुंभकरण को उठाकर आने वाले युद्ध के प्रति जानकारी देता है वही प्रोविजन भगवान श्री राम के पास जाते हैं और युद्ध को टालने के लिए एक और दूत भेजने का आग्रह करते हैं जिसके बाद अंगद को रावण के पास शांति वार्ता के लिए भेजा जाता है रामलीला के 10 दिन के संपन्न होने पर।

क्लब पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान

शक्ति नाटक क्लब के कमेटी प्रधान राजेश सेतिया ,रवि मिढा,अंशुल बत्रा, सचिन ललित , करनैल सिंह,अनिल रूखया, प्रिंस कालू तनेजा, शटी कक्कड़, रमेश जताना , विपुल मिढा,विजय तनेजा,दीपू चिलाना,आशु तनेजा,सोनू चिलाना,मनोहर लाल,टीटू तनेजा सहित समस्त कार्यकारिणी ने पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here