
नई दिल्ली: फिल्मों में गाने न हों तो मजा अधूरा लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘द व्वान’ के निर्माताओं ने दर्शकों को एक नया सरप्राइज दे दिया है। बता दें, फिल्म के सस्पेंसफुल ट्रेलर और ‘छठी मैया’ गाने के बाद अब ‘ठुम्मक ठुम्मक’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना पूरी तरह डांस और एनर्जी से भरा है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्नाह भाटिया पूरे जोश के साथ नजर आ रहे हैं।
दोनों कलाकारों की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
टीजर देखने से साफ है कि गाना रंग-बिरंगा, बेफिक्र और मस्ती से लबालब है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी तरह उभरकर नजर आ रही है। लोककथाओं और मान्यताओं पर आधारित इस फैंटेसी फिल्म में अब तक की गंभीर और रहस्यमय दुनिया के बाद यह गाना एक बिल्कुल अलग माहौल पेश करता है। अगर यह नंबर हिट हो गया तो फिल्म को अच्छी मजबूती मिल सकती है।
Let Thummak Thummak take over!
Get ready to groove into the world of THE VVAAN 🔥#ThummakThummak Song Out Tomorrow. #THEVVAAN in cinemas on 25th September, 2026.Starring: @SidMalhotra @WhoSunilGrover @ManishPaul03 #ShwetaTiwari & @soniiannup
Singers: @DevNegiLive &… pic.twitter.com/9dtzopPt5Y
— Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) September 20, 2026
किसने दी इस गाने को अपनी आवाज
वहीं इस गाने का संगीत तनिष्क बागची ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। देव नेगी और आकासा सिंह ने इस गाने में आवाज दी है। बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची के हैं, जबकि कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने संभाली है। तमन्नाह का यह अवतार दर्शकों को आकर्षित करने वाला है। याद रहे कि 2024 में आई ‘स्त्री 2’ में उनका गाना ‘आज की रात’ यूट्यूब पर अरबों व्यूज पार कर चुका था और काफी चर्चा में रहा था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ‘ठुम्मक ठुम्मक’ भी वैसी ही धूम मचा पाता है या नहीं।
कब रिलीज होगी ‘द व्वानट'
‘द व्वान’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा कर रहे हैं और प्रोडक्शन में एकता कपूर शामिल हैं। यह एक व्यावसायिक प्रोजेक्ट है जो भारतीय लोककथाओं को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में पेश करने की कोशिश करता है। गाने के टीजर ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इंतजार है कि पूरा गाना कब रिलीज होता है और सिनेमाघरों में फिल्म कैसा असर छोड़ती है।












