बोर्ड ऑफ पीस मंच से ट्रंप-शरीफ मुलाकात का वीडियो वायरल

0
9
pak pm and donald trump meeting

नई दिल्ली: अमेरिका में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात सोशल मीडिया पर तीखी चर्चा का विषय बन गई है. मंच पर हुई एक छोटी-सी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शरीफ ट्रंप के एक इशारे पर तुरंत खड़े होते दिखाई दे रहे हैं.

कार्यक्रम के दौरान शरीफ का ट्रंप के प्रति गर्मजोशी भरा व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है. कुछ लोग इसे कूटनीतिक शिष्टाचार बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं.

‘Please stand up’ और तुरंत खड़े हुए शरीफ

कार्यक्रम के दौरान एक क्षण ऐसा आया जब ट्रंप ने भाषण के बीच शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा, “Please stand up.”

ट्रंप के यह कहते ही शहबाज शरीफ तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए. यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है.

Puppet Showbaz Shariff of Pakistan Tries to Hug Trump 😂😂😂😂😂
Then he tell Trump he has to go back to him. Meaning his boss Asim Munir. Then he salutes Trump…………. This puppet only knows how to serve military dictators https://t.co/i6Alh67ib1 pic.twitter.com/gYh8lWO8oF— Ali (@MerruX) February 19, 2026

अभिवादन और ‘सैल्यूट’ पर चर्चा

वायरल क्लिप्स में शरीफ ट्रंप का गर्मजोशी से अभिवादन करते नजर आते हैं. एक वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि वे हल्का-सा झुककर उन्हें गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

मंच से उतरते समय शरीफ ने हाथ से एक संक्षिप्त इशारा किया, जिसे कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ‘सैल्यूट’ बता रहे हैं. हालांकि यह कोई औपचारिक सैन्य सैल्यूट नहीं था, लेकिन उनके हाव-भाव को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है और कुछ यूजर्स इसे “चाटुकारिता” करार दे रहे हैं.

भारत-पाक तनाव का जिक्र

इसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी.

ट्रंप की तारीफ में बोले शरीफ

इससे पहले ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की उद्घाटन बैठक में शहबाज शरीफ ने ट्रंप की खुलकर सराहना की थी. उन्होंने कहा कि ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित बड़े संघर्ष को टाला जा सका.

शरीफ ने ट्रंप को “शांति का आदमी” बताया और उनकी “डायनामिक लीडरशिप” की प्रशंसा की. इस बयान के बाद भी दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here