मलाइका अरोड़ा के रिश्तों पर फिर चर्चा, अफेयर की खबरों पर दिया साफ जवाब

0
8

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनके साथ नजर आने वाले लोगों को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं.

हाल ही में मलाइका को एक्टर सोराब बेदी के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगीं. अब इन तमाम चर्चाओं पर मलाइका ने खुद खुलकर अपनी बात रखी है.

अफेयर की खबरों पर मलाइका का रिएक्शन

कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,”ये अब इरिटेटिंग हो चुका है. मैं इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं. अरहान और मैं इन बातों पर हंसते हैं. मैं ऐसी चीजों को प्लान नहीं कर सकती हूं. ये होना होगा और होकर रहेगा. अभी मेरी लाइफ में जो भी चल रहा है, उसे एक्सपलोर कर मैं काफी खुश हूं. ये मुझे मोटिवेट करता है. जहां तक पार्टनर, कैंपिनियनशिप की बात है ये शानदार है. अगर भविष्य में मुझे किसी के साथ रिश्ते में रहना होगा, तो मैं अपनी शर्तों पर रहूंगी.”

सोरब बेदी ने भी दी सफाई

इससे पहले सोरब बेदी ने भी इन अफवाहों को खारिज किया था. जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मलाइका को अपनी अच्छी दोस्त बताया.

उन्होंने कहा,”हम दोस्त बने. हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. लोग हमारे बारे में कई सारी बातें कर रहे हैं. किसी लड़की के बारे में ऐसा सोचने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए. ये उसकी मेंटल स्टेट पर असर डाल सकता है.”

सोरब ने आगे कहा,”ऐसा करना नहीं चाहिए. पहले भी मैंने मलाइका के साथ फोटोज शेयर की थीं, लेकिन लोग मुझे शायद कम जानते थे. अब मैं जाना माना चेहरा हूं तो लोगों ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया है. दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं. लेकिन लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा.”

निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा

52 वर्षीय मलाइका अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनकी शादी पहले अरबाज खान से हुई थी, जो 19 साल बाद खत्म हो गई.

इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया, हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वे आज भी अच्छे दोस्त हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here