शिकागो की कॉलेज पार्टी में महिला से रेप, तमाशगीर पुरुष चिल्लाए- 'मेरी बारी कब आएगी?'

0
7

नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के पास एक फ्रेटरनिटी हाउस में आयोजित पार्टी के दौरान 21 साल की एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार तड़के अल्फा एप्सिलॉन पाई फ्रेटरनिटी हाउस में हुई।

पीड़िता की दोस्त ने बताया कि उसने अपनी सहेली को एक बंद बाथरूम में आपत्तिजनक हालत में पाया, जहां एक व्यक्ति ने उसकी कलाई पकड़ रखी थी। मामले के सामने आने के पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

बाथरूम के बाहर लगी थी भीड़

एक गवाह ने बताया कि बाथरूम के बाहर कई युवक जमा थे और वे हंगामा कर रहे थे। गवाह के मुताबिक, कुछ लोग “मेरी बारी कब आएगी?” और “मैं अंदर जाना चाहता हूं” जैसी बातें कहते हुए सुनाई दिए, जिसके बाद वे जबरदस्ती बाथरूम के अंदर घुस गए। पुलिस के अनुसार, शिकायत करने वाली युवती और आरोपी दोनों ही शिकागो विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं। शहर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को इस मामले पर बयान जारी करते हुए घटना को बेहद चिंताजनक बताया। यूनिवर्सिटी ने कहा कि उसने इस मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे तत्काल प्रभाव से कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

पहली बार कॉलेज पार्टी में गई थीं तीनों सहेलियां

इस मामले में पीड़िता की दोस्त मिया लारा ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वह खुद पास के एक कॉलेज में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि वह अपनी दो दोस्तों के साथ इस पार्टी में गई थी, जिनमें से एक ने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। तीनों ने कॉलेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी का विज्ञापन देखा था और पहली बार किसी कॉलेज पार्टी में शामिल होने गई थीं।

मिया के मुताबिक, उसकी दोस्त ने जब बाथरूम का दरवाजा बंद पाया तो उसे शक हुआ और उसने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर अंदर देखा, जहां पीड़िता आपत्तिजनक स्थिति में थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here