क्लासरूम में खौफनाक वारदात! छात्र ने सहपाठी लड़की को सिर में मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; VIDEO वायरल

0
11
Horrific incident in the classroom! Student shoots female classmate in the head, then kills himself; VIDEO goes viral.
Horrific incident in the classroom! Student shoots female classmate in the head, then kills himself; VIDEO goes viral.

पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर गोली चलाकर हत्या कर दी और तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.

मृतक छात्रा की पहचान नौशेहरा पन्नुआन निवासी संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि गोली चलाने वाले छात्र का नाम मलियान गांव निवासी प्रिंस राज बताया गया है. दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना ने कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई पूरी घटना

सीसीटीवी वीडियो में प्रिंस राज पीठ पर बैग लटकाए क्लासरूम में प्रवेश करते दिख रहे हैं. वे संदीप कौर और एक अन्य महिला सहपाठी के पास जाकर कुछ देर बातचीत करते हैं. इसके बाद तीनों कक्षा के पीछे वाली सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं और बातचीत करते-करते कुछ ही देर बाद प्रिंस राज अचानक खड़े हो जाते हैं, दोनों लड़कियों की ओर पीठ करके अपना बैग खोलते हैं और बंदूक निकाल लेते हैं. फिर मुड़कर संदीप कौर पर बेहद करीब से गोली चला देते हैं. कौर तुरंत जमीन पर गिर पड़ती हैं.

यहां देखे विडियों

#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) February 9, 2026

गोलीबारी के तुरंत बाद मचा हड़कंप

फुटेज में साफ दिखाई देता है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्र घबराहट में चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागने लगते हैं. पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हो गई, जिससे किसी को रोकने या बचाव का मौका नहीं मिला.

हत्या-आत्महत्या के पीछे का मकसद 

पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है. जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज, दोनों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एक्टिविटी और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिल रहे हैं और जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here