पंजाब के बंगा शहर में भीषण बस हादसा, तीन की मौत, 24 यात्री घायल

0
11

पंजाब के नवांशहर के जिला बंगा से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर से उतरते ही एक निजी कंपनी की बस पलट गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। मृतकों में बस का कंडक्टर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का एक विद्यार्थी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। जैसे ही यह बस हादसे वाली जगह पर पहुंची तो संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस पलट गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी ढाहां कलेरां स्थित गुरु नानक मिशन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं, मृतकों की पहचान बस कंडक्टर खेम सिंह, एलपीयू की छात्रा जशीना जोसेफ और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।

बस ड्राइवर को आई नींद की झपकी

बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से राहत कार्यों में जुट गई। इस बस में लवली यूनिवर्सिटी के कुछ विद्यार्थी भी सवार थे। हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुखद घटना इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने की अगली कार्रवाई शुरु

उधर घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों व वाहन को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। इसके साथ ही दुर्घटना होने के कारणों में भी जुट गई है। इस घटना को इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here