संन्यास के बाद पहला गाना बना सरप्राइज, शिव भक्ति में डूबे अरिजीत

0
7
ARIJIT SINGH NEW SONG OUT NOW

नई दिल्ली: 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने की घोषणा से अरिजीत के फैंस बहुत मायूस थे. सबको यही लगा था की वे अब बड़े परदे पर अरिजीत की आवाज को दोबारा नही सुन पाएंगे. लेकिन तभी सिंगर ने अपने नए गाने से सभी को चौंका  दिया है. अरिजीत ने भले ही बॉलीवुड छोड़ दिया हो लेकिन संगीत से नाता नहीं तोडा है. 

बिना किसी प्रमोशन के भी ये गीत सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ. लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद अरिजीत ने इस गाने को प्रमोट नहीं किया,  इसके बावजूद भी ये गाना लोगो को बेहद पसंद आ रहा है और ट्रेंड भी कर रहा है. 

शिवरात्रि से पहले रिलीज हुआ ‘ओह शिव मेरे’

9 फरवरी को शिवरात्रि से पहले यूट्यूब पर ‘ओह शिव मेरे’ शीर्षक से एक शिव भजन रिलीज किया गया. गीतकार कुमार द्वारा लिखे गए इस भजन को रिलीज के बाद एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.IFrame

X पर वीडियो साझा करते हुए कुमार ने लिखा, ‘इस गाने को अपनी मधुर आवाज से सुशोभित करने के लिए अरिजीत सिंह को धन्यवाद.’ इस भक्ति गीत ने श्रोताओं के बीच खास जगह बना ली है और इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

फैंस ने जताया भावुक प्यार

गाना ऑनलाइन आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक प्रशंसक ने लिखा- इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज सचमुच कुछ अलग ही असर छोड़ती है, इसमें जो आध्यात्मिकता झलकती है वह हमारी सोच से परे है.

दूसरे यूजर ने लिखा- अरिजीत भजन गा रहे हैं?? क्या सच में?

तीसरे ने कहा- अरिजीत सिंह अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं.

एक अन्य फैन ने लिखा- अरिजीत सिंह हर बार कुछ नया और ताजा लेकर आते हैं.

जहां कुछ लोग उनकी भक्तिमय प्रस्तुति से हैरान दिखे, वहीं अधिकतर श्रोताओं ने इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत किया.

गीत से जुड़े कलाकार

‘ओह शिव मेरे’ का संगीत मंदीप पंघाल ने तैयार किया है. गिटार पर शोमू सील और स्वास्तिक शुभम ने अपनी प्रस्तुति दी है. कोरस में पीयूष रंजन, साक्षी होलकर, सोनम पाठक और मंदीप पंघाल की आवाजें शामिल हैं, जिन्होंने इस भजन को और अधिक आध्यात्मिक गहराई प्रदान की है.

संन्यास की घोषणा से चौंके थे फैंस

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उन्होंने लिखा, ‘इन वर्षों में इतना प्यार देने के लिए आप सभी श्रोताओं का धन्यवाद. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा.’

View this post on Instagram

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

उनके इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था. हालांकि उन्होंने अपने निर्णय के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की, लेकिन कयास लगाए गए कि यह बॉलीवुड की राजनीति से जुड़ा हो सकता है.

नई राह पर अरिजीत

‘ओह शिव मेरे’ के जरिए अरिजीत सिंह ने अपने संगीत के नए अध्याय की शुरुआत की है. प्लेबैक से दूरी बनाकर अब वे आध्यात्मिक और स्वतंत्र संगीत की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. फैंस इस नए रूप को पसंद कर रहे हैं और उनकी आवाज एक बार फिर दिलों में गूंज रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here