धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, सिर्फ 2 दिन में कमाए 200+ करोड़

0
10

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: साल 2025 में धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटे है. पार्ट वन की ही तरह धुरंधर: द रिवेंज भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 

फिल्म ने प्रीव्यू शो से ही रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की थी और रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि दूसरे दिन कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

18 मार्च 2026 को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए गए, जिनमें कुछ तकनीकी दिक्कतों के बावजूद शानदार कमाई हुई. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने प्रीमियर से 43 करोड़ रुपये कमाए.

पहले दिन फिल्म की कमाई 102.55 करोड़ रुपये रही, जो प्रीव्यू के मुकाबले लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21.3 प्रतिशत की गिरावट आई और शुक्रवार को 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया.

कुल कमाई का आंकड़ा

दो दिनों के भीतर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शन

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज कर व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की है. हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हुई है.

कमाई के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी वर्जन ने 78.94 करोड़ रुपये, तमिल ने 0.44 करोड़ रुपये, तेलुगु ने 1.30 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 0.03 करोड़ रुपये और मलयालम ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

18 मार्च को हुए 11,294 प्रीव्यू शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 64.8% रही.
गुरुवार को शो की संख्या बढ़कर 21,633 हो गई और ऑक्यूपेंसी 67.8% दर्ज की गई.
वहीं शुक्रवार को 20,125 शो के साथ ऑक्यूपेंसी 62.6% रही.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो लयारी के अंडरवर्ल्ड में घुसकर वहां अपनी पकड़ मजबूत करता है.

फिल्म में एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. इसके साथ ही कहानी में हमजा के जसकिरत सिंह रंगी बनने की पृष्ठभूमि भी दिखाई गई है.

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं यामी गौतम ने फिल्म में कैमियो किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here