PM मोदी पर कांग्रेस का कटाक्ष: टिकट बुक कर दिया, बस बैठ जाइए प्लेन में, मणिपुर वाले आपका इंतजार कर रहे

0
9
PM Modi
PM Modi

असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बेहद व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री से हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने की अपील की है.

खेड़ा का तंज

खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि चुनाव वाले राज्य हमेशा आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होते हैं, लेकिन मणिपुर को ‘छोड़ा नहीं जाना चाहिए. राज्य 2023 से जल रहा है, और अब फिर से जल रहा है. उन्होंने दोनों राज्यों के बीच कम दूरी की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि आप आज असम में हैं. मणिपुर यहां से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है. कृपया वहां भी जाइए. प्रधानमंत्री की उपस्थिति मणिपुर के लोगों को आश्वस्त करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है.

Dear PM @narendramodi,

We understand that poll-bound states are always your top priority. But Manipur should not be abandoned. The state has been burning since 2023 – and it is burning again.

You are already in Assam today. Manipur is just an hour away. Please go there as well.… pic.twitter.com/kW2zBJICSS— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 14, 2026

खेड़ा का पीएम मोदी को ऑफर

खेड़ा ने फ्लाइट टिकट की फोटो साझा करते हुए लिखा कि आपकी आसानी के लिए हमने गुवाहाटी से इम्फाल का टिकट बुक कर दिया है, आपको बस विमान में सवार होना है. चूंकि मेरे पास आपका नंबर नहीं था, इसलिए मैं टिकट यहीं साझा कर रहा हूं. उन्होंने केंद्र के ‘PM CARES’ फंड पर कटाक्ष करते हुए संदेश दिया कि प्रधानमंत्री वहां जाकर दिखाएं कि वह वाकई मणिपुर की परवाह करते हैं. वहां के लिए कुछ करना चाहते है.

सोशल मीडिया पर बहस

इस अनूठे राजनीतिक विरोध ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. जहां कांग्रेस समर्थक इसे मणिपुर की अनदेखी का मुद्दा बना रहे हैं, वहीं आलोचक इसे राजनीतिक नौटंकी कह रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here