Amit Shah in Bengal: ’15 दिन यहीं रहूंगा’, ममता को खुली चुनौती

0
9

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नजदीक आते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने चुनावी माहौल को और तेज कर दिया है.

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुली चुनौती देते हुए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह आगामी 15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में रहकर चुनावी रणनीति को मजबूती देंगे.

नंदीग्राम से दिया बड़ा संदेश

गुरुवार को नंदीग्राम पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,”मैं बंगाल चुनाव में 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं. मैं यहां खासतौर पर शुवेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं. शुभेंदु की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी.”

ममता बनर्जी पर सीधा हमला

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार उन्हें नंदीग्राम में हार का सामना करना पड़ा था और इस बार वह पूरे बंगाल में हार का सामना करेंगी.

उन्होंने कहा,”बंगाल में होगी दीदी की हार”

शाह के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का नामांकन राज्य में टीएमसी के पतन की शुरुआत है और जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है.

बंगाल में एक ही आवाज

गृह मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया है और हर जगह एक ही संदेश मिल रहा है.उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और हर जगह से एक ही आवाज उठ रही है कि ममता बनर्जी की सरकार को हटाया जाए.

कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर घेरा

अमित शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों को भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में टोलबाजी और गुंडागर्दी बढ़ गई है और बम धमाकों की घटनाएं आम हो गई हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य की स्थिति प्रभावित हो रही है.

युवाओं को दिया भरोसा

शाह ने युवाओं को संबोधित करते हुए वादा किया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो बेरोजगारी को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि विकास की नई दिशा के साथ बंगाल को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाई जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here