तीन साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, 26 वर्षीय बॉडी बिल्डर ने की खुदकुशी

0
9
bengaluru suicide case

नई दिल्ली: बेंगलुरु से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों से जुड़े मानसिक दबाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 26 वर्षीय बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर किरण ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस कदम के पीछे उसकी गर्लफ्रेंड की सगाई किसी और से तय होना बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि किरण पिछले तीन सालों से एक युवती के साथ रिश्ते में था. जब उसे यह पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह गहरे सदमे में चला गया. इसी मानसिक तनाव के बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

गर्लफ्रेंड की बात सुनकर टूट गया किरण

जानकारी के अनुसार, शनिवार को किरण अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था. वहीं उसे यह बताया गया कि उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय कर दी गई है. यह सुनते ही किरण बेहद आहत हो गया और वहां से सीधे अपने महालक्ष्मी लेआउट स्थित घर लौट आया.

कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद किरण काफी परेशान नजर आ रहा था. उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और काफी देर तक बाहर नहीं आया. आशंका होने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, जहां किरण का शव फंदे से लटका मिला.

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, किरण के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here