Gold Silver Price: सोने के दाम में अचानक आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज के ताजा भाव

0
8
Gold Silver Rate
pinterest

नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए आज का दिन जेब पर भारी पड़ सकता है. देश में कई दिनों की हलचल के बाद सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. 21 अगस्त की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. देश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सोने की कीमतों में इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़े कई कारण बताए जा रहे हैं. अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि की सिक्योरिटीज के बायबैक को बढ़ाने की योजना ने अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर दबाव डाला है. इसके साथ ही डॉलर की कीमत कमजोर हुई, जिसका सीधा फायदा सोने को मिला. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी संकेत दिया है कि सरकार ट्रेजरी सिक्योरिटीज के रीपरचेज को आगे और बढ़ा सकती है. बाजार में इस खबर के बाद सोने की मांग को सपोर्ट मिला और कीमतों में तेजी दिखाई दी.

एक दिन पहले भी दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर सोना तीन महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल स्पॉट गोल्ड 4,514.23 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है.

बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है. 21 अगस्त की सुबह घरेलू बाजार में चांदी बढ़कर 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 68.03 डॉलर प्रति औंस और प्लेटिनम 1,846.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. सोने और चांदी की घरेलू कीमतें केवल देश के बाजार की स्थिति से नहीं, बल्कि डॉलर, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और वैश्विक आर्थिक घटनाओं जैसे कई कारणों से प्रभावित होती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here