NEET UG Counselling 2026 में बदली पूरी प्रक्रिया, जानिए नए एडमिशन नियम

0
11
NEET UG Counseling
NEET UG Counseling

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC अब NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने वाली है। ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS, BDS और BSc नर्सिंग में एडमिशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरी तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस साल की काउंसलिंग पूरी तरह पारदर्शी, मेरिट-बेस्ड, टेक्नोलॉजी से जुड़ी और स्टूडेंट-फ्रेंडली होनी चाहिए।

मंत्रालय ने MCC, DGHS और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काउंसलिंग शेड्यूल, IT सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी, शिकायत निवारण और कॉलेजों के साथ तालमेल की जांच की। नड्डा ने साफ कहा कि काउंसलिंग पोर्टल बिना रुके काम करे, तकनीकी मदद मजबूत हो और छात्रों की शिकायतों का तुरंत निपटारा हो।

सबसे बड़ा बदलाव: ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वन-टाइम रिपोर्टिंग    

इस बार काउंसलिंग में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। 

पहला है ‘वन-टाइम फिजिकल रिपोर्टिंग’ सिस्टम। सीट अलॉट होने के बाद स्टूडेंट्स को ‘फ्रीज’ या ‘फ्लोट’ का ऑप्शन मिलेगा। जो ‘फ्रीज’ चुनेंगे उन्हें अलॉटेड कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी। वहीं ‘फ्लोट’ वाले छात्र ऑनलाइन ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। उन्हें तब तक फिजिकल रिपोर्ट नहीं करनी होगी जब तक तीसरे राउंड के बाद भी सीट उनके पास बनी रहती है। 

दूसरा बड़ा बदलाव ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। अब कई स्टेप्स ऑनलाइन होंगे। इसमें ऑनलाइन रिजाइनेशन, NTA से मिला प्री-फिल्ड डेटा और NMC व कॉलेजों द्वारा सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन शामिल है।

PwBD और NRI छात्रों के लिए खास सुविधा   

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिव्यांग छात्रों के लिए भी बड़े कदम उठाए हैं। बेंचमार्क विकलांगता यानी PwBD कैटेगरी के लिए देशभर में डिसेबिलिटी असेसमेंट सेंटर की संख्या 16 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। इसके अलावा अपीलीय डिसेबिलिटी असेसमेंट बोर्ड भी बनाया गया है ताकि छात्र फैसले के खिलाफ अपील कर सकें।

NRI कोटा के तहत एडमिशन भी अब पूरी तरह डिजिटल होगा। रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और वेरिफिकेशन सब कुछ MCC पोर्टल पर होगा। पहले यह काम ईमेल से होता था।

सुरक्षा और हेल्पलाइन पर फोकस   

NIC के साथ मिलकर पोर्टल की साइबर सिक्योरिटी चेक की गई है। साथ ही डिसेबिलिटी बोर्ड, कॉलेज नोडल अफसर और वेरिफिकेशन अफसरों के लिए ट्रेनिंग भी कराई गई है। छात्रों की मदद के लिए MCC ने 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-102-7637 शुरू की है।

शिकायतों के लिए अलग ईमेल सिस्टम भी रहेगा। काउंसलिंग के दौरान दो भाषाओं में गाइड वीडियो, FAQs और जानकारी भी दी जाएगी। NTA ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 के रिजल्ट घोषित किए थे। अब AIQ सीटों के लिए काउंसलिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here