स्टालिन की भतीजी ने बैंक मैनेजर को मारा थप्पड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल

0
7
Stalin niece slaps bank manager entire incident captured on CCTV video goes viral
Stalin niece slaps bank manager entire incident captured on CCTV video goes viral

नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी पर बैंक मैनेजर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में क्या 

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कयालविझी एक अन्य व्यक्ति के साथ बैंक मैनेजर के सामने बैठकर बातचीत कर रही हैं. इस दौरान कुछ देर तक बातचीत सामान्य नजर आती है लेकिन इसके बाद अचानक युवती अपनी सीट से उठती हैं और कथित तौर पर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मार देती हैं. वीडियो में उनके साथ मौजूद व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश करता हुआ भी नजर आता है. 

कहां हुई ये घटना 

जानकारी के अनुसार, यह घटना चेन्नई के अडयार इलाके में स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग की है. बताया जा रहा है कि इस इमारत की मालिक कयालविझी हैं, जबकि इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा संचालित होती है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बैंक मैनेजर ने बिल्डिंग में लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक कराने का अनुरोध किया था.  इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया.

बता दें, घटना के बाद बैंक के चीफ मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर चेन्नई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सबूत मानते हुए कयालविझी के खिलाफ भारतीय कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. 

राजनीतिक परिवार से है संबंध 

कयालविझी तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं. उनके पिता एमके अलागिरी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बड़े बेटे हैं. वहीं, तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, एमके अलागिरी के छोटे भाई हैं. इस तरह कयालविझी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भतीजी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालांकि, मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here