नई दिल्ली: आजकल बढ़ता प्रदूषण, स्ट्रेस्फुल लाइफस्टाइल और उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं. इस दौरान चेहरे पर महीन फाइन लाइन्स झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन नजर आने लगता है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए, जिसके बाद आप इन सभी चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
क्या है घरेलू नुस्खा?
बता दें, रात का समय स्किन केयर के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है. इसी दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करती है और अगर उसे सही न्यूट्रिशन मिले तो स्किन को नेचुरल रेडिएंस और फर्मनेस बनाए रखने में मदद मिल सकती है. ऐसे ही एक घरेलू उपाय में चावल का आटा और अलसी के बीज का उपयोग किया जाता है. माना जाता है कि चावल में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को निखार देने में मदद करते हैं, जबकि अलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है.
कैसे बनाए फेस मास्क?
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी गर्म करें.
इसके बाद उसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
फिर अलसी के बीज डालकर मिश्रण को कुछ देर तक उबालें.
जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
कैसे करें अप्लाई
मास्क लगाने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें और इसके बाद तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. वहीं जब मास्क सूख जाए, तो हल्के गुनगुने पानी की मदद से ऊपर की दिशा में धीरे-धीरे मसाज करते हुए इसे साफ करें. नियमित रूप से इस उपाय का इस्तेमाल करने से स्किन में फर्मनेस देखने लगती है और चेहरे नेचुरल ग्लो भी बढ़ता है. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको कोई एलर्जी है, तो स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लें.
















