बंद होने जा रहा एमआधार ऐप! UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, घर बैठे बदल सकेंगे मोबाइल नंबर और पता

0
15
UIDAI launches new Aadhaar app
UIDAI launches new Aadhaar app

नई दिल्ली: भारत में आधार कार्ड आज सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में शामिल हो चुका है. ऐसे में आधार से जुड़े मोबाइल ऐप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि पुराना एसआधार ऐप अब बंद होने जा रहा है और यूजर्स को नए आधार ऐप पर शिफ्ट करना होगा.

यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि नया आधार ऐप पहले से ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है. इस ऐप के जरिए अब कई जरूरी काम घर बैठे मोबाइल से ही किए जा सकेंगे. एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं.

यूआईडीएआई ने यूजर्स से किया नया ऐप इस्तेमाल करने का आग्रह
यूआईडीएआई ने अपने पोस्ट में कहा है कि यूजर्स पुराने एमआधार ऐप से नए आधार ऐप पर स्विच करें. संस्था के मुताबिक, नए ऐप में पहले जैसा भरोसा और बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा.

नए आधार ऐप में मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

नए आधार ऐप में यूजर्स को कई नए फीचर्स दिए गए हैं. अब आधार शेयर करते समय यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक ही जानकारी साझा कर सकेंगे. इससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों मजबूत होंगी. इसके अलावा यूजर्स अपने परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड भी इसी ऐप में स्टोर कर सकेंगे.

मोबाइल नंबर और पता बदलना हुआ आसान

नए आधार ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करने के लिए बार-बार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. यूजर सीधे ऐप के जरिए मोबाइल नंबर बदल सकेंगे. इसके लिए ऐप में जाकर OTP  के जरिए मोबाइल नंबर को ऑथेंटिकेट करना होगा. वहीं, एड्रेस बदलने के लिए जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी मोबाइल से ही अपलोड किए जा सकेंगे.

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी पर मिलेगा पूरा कंट्रोल

UIDAI ने नए ऐप में सिक्योरिटी फीचर्स को भी काफी मजबूत किया है. यूजर्स चाहें तो अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में दिए गए सिंगल टॉगल फीचर को ऑन या ऑफ करना होगा. इससे आधार डेटा की सुरक्षा पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत होगी.

गूगल प्ले स्टोर औरऐप स्टोर पर उपलब्ध

नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यूजर्स इसे आसानी से डाउनलोड कर अपने पुराने एमआधार ऐप की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब आधार से जुड़े कामों के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने का झंझट खत्म होने वाला है. यूआईडीएआई जल्द पुराने ऐमआधार ऐप को बंद कर नया आधार ऐप लाने जा रहा है, जिसमें स्मार्ट फीचर्स की मदद से कई जरूरी काम घर बैठे मिनटों में आसानी से हो जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here