इंटरनेट पर छाई Oggy Janata Party! मीम से शुरू हुई ‘कॉकरोच राजनीति’ की पूरी कहानी

0
16
Oggy Janta Party
Oggy Janta Party

इंटरनेट का ह्यूमर और व्यंग्य कभी-कभी हकीकत की राजनीति पर भी भारी पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की भारी लोकप्रियता के बाद अब उसे टक्कर देने के लिए ‘ऑगी जनता पार्टी’ का जन्म हो गया है. मशहूर कार्टून ‘ऑगी एंड द कॉकरोचेस’ से प्रेरित होकर बनी यह नई वर्चुअल पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कॉकरोच पार्टी के दावों की पोल खोल रही है. यदि आप भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस ‘कार्टून वॉर’ को देखकर असमंजस में हैं तो आइए जानते हैं ‘ऑगी जनता पार्टी’ के बारे में 5 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बातें.

आम आदमी पार्टी (AAP) से कनेक्शन का पर्दाफाश

ऑगी जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर आते ही अपनी सबसे पहली और तीखी स्ट्राइक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर की है. ओजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से दावा किया है कि खुद को ‘बेरोजगारों और आलसियों की आवाज’ बताने वाले दीप्के के तार सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं. सबूत के तौर पर ओजेपी ने दीप्के का साल 2024 का एक पुराना पोस्ट साझा किया है जिसमें वे बोस्टन जाने से पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आतिशी को धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जता रहे हैं.

ओजेपी का मुख्य मोटो

बचपन के पसंदीदा कार्टून शो की तर्ज पर ही इस पार्टी का मुख्य एजेंडा और उद्देश्य भी बिल्कुल साफ है. ऑगी जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक उनका एकमात्र मकसद सभी प्रकार के कॉकरोचों को मारना और उनका शिकार करना है. उन्होंने अपने डिजिटल मैनिफेस्टो में खुलकर लिखा है कोई भी कॉकरोच हो किसी भी आकार का हो या किसी भी प्रजाति का हो उसे पूरी तरह खत्म करना ही हमारा लक्ष्य है.

छात्रों के मुद्दों और नीट घोटाले पर स्टैंड

जहां एक तरफ कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं ऑगी जनता पार्टी ने छात्रों और युवाओं के वास्तविक मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया है. ओजेपी ने हाल ही में देश में हुए नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर डिजिटल अभियान चलाया है. उन्होंने अपने शुभंकर के साथ एक पोस्टर जारी कर मांग की है कि देश के पीड़ित “छात्रों को न्याय मिलना चाहिए. इस कार्टून आधारित वर्चुअल वॉर ने इंटरनेट की जनता का भरपूर मनोरंजन किया है और लोग दोनों पक्षों के मीम्स का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

यह पार्टी केवल मीम्स और मजाक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने बाकायदा अपना एक 6-सूत्रीय पशु अधिकार घोषणापत्र भी जारी किया है. पोस्टर में कार्टून कैरेक्टर ‘ऑगी’ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राजनेताओं वाले अंदाज में बेसहारा जानवरों के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है. ओजेपी ने वादा किया है कि वे आवारा जानवरों के मुफ्त इलाज, पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून, ज्यादा से ज्यादा शेल्टर होम और रोजाना भोजन खिलाने जैसे अभियानों को आगे बढ़ाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here