पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ चॉकलेट, बाजार से आउट ऑफ स्टॉक हुई ये टॉफी

0
9
'Melody' Chocolates Go Out of Stock After PM Modi Gifts Them to PM Meloni
'Melody' Chocolates Go Out of Stock After PM Modi Gifts Them to PM Meloni

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को पारले की मशहूर कैंडी मेलोडी का एक पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने इस तोहफे की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। कुछ ही देर में दोनों नेताओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारत में मची मेलोडी खरीदने की होड़ 

आपको बताते चलें कि वीडियो वायरल होते ही भारत में मेलोडी टॉफी की डिमांड अचानक बढ़ गई। लोग क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस कैंडी को खरीदने के लिए टूट पड़े। नतीजा यह हुआ कि ब्लिंकइट, ज़ेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे ऐप पर देश के कई हिस्सों में मेलोडी टॉफी आउट ऑफ स्टॉक हो गई। एक रुपये से भी कम कीमत वाली इस टॉफी के लिए ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। दुकानों से देखते ही देखते सारी कैंडी गायब हो गई।

मेलोनी ने शेयर किया वीडियो 

दरअसल इटली की पीएम मेलोनी ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप पोस्ट की। इसमें पीएम मोदी उन्हें पांच देशों के अपने दौरे के दौरान मशहूर कैरेमल और चॉकलेट वाली टॉफी गिफ्ट करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ मेलोनी ने लिखा कि गिफ्ट के लिए धन्यवाद। लोगों को यह पल बेहद पसंद आया और वीडियो तेजी से शेयर होने लगा।

डिनर और कोलोसियम दौरे के बाद मिला खास पल 

अवगत करवाते चलें कि यह वीडियो डिनर और देर रात कोलोसियम के दौरे के बाद सामने आया। इससे पहले पीएम मोदी ने लिखा था कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर और फिर फेमस कोलोसियम घूमने का मौका मिला। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की। मोदी ने कहा कि वह आज की बातचीत को लेकर उत्साहित हैं जिसमें भारत इटली की दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

इंटरनेट पर ट्रेंड बनी मेलोडी 

टॉफी वाले वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। पहले से ही फेमस मेलोडी अब एक नया ट्रेंड बन गई। हजारों लोगों ने अपने फोन पर कैंडी सर्च कर ऑर्डर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

रणनीतिक साझेदार बने भारत और इटली 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के यूरोपीय दौरे के आखिरी चरण में इटली में हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इटली अब सिर्फ मित्र राष्ट्र नहीं बल्कि रणनीतिक साझेदार हैं। हाल के सालों में दोनों देशों के रिश्ते तेजी से मजबूत हुए हैं। मोदी और मेलोनी ने माना कि 21वीं सदी में समृद्धि और सुरक्षा दोनों देशों की इनोवेशन क्षमता, ऊर्जा प्रबंधन और रणनीतिक संप्रभुता पर निर्भर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here