Sarkari Result Bihar Board 10th: 10वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

0
11

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का रिजल्ट घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से देख सकते हैं.

इस वर्ष भी बोर्ड ने तेजी दिखाते हुए तय समय पर परिणाम जारी किया है. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही पास प्रतिशत और टॉपर्स को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद मिलेगी.

81.79 प्रतिशत छात्र हुए सफल

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 81.79 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया. राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था.

तय समय पर जारी हुआ परिणाम

बिहार बोर्ड ने 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे परिणाम घोषित किया. कॉपियों का मूल्यांकन 2 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चला और महज 16 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया गया, जो बोर्ड की तेज कार्यप्रणाली को दर्शाता है.

टॉपर्स का पहले हुआ सत्यापन

परिणाम जारी करने से पहले संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और सत्यापन किया गया. इस प्रक्रिया में जमुई, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों के छात्र शामिल हुए. यह प्रक्रिया हर साल पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपनाई जाती है.

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • result.biharboardonline.org
  • matricbiharboard.com

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें. ‘Submit’ करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें.

अगर वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?

लाखों स्टूडेंट्स एक साथ लॉग इन करते हैं, जिससे वेबसाइट स्लो हो सकती है। घबराएं नहीं. आप SMS से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: BIHAR10 ROLL NUMBER और इसे 56263 पर भेज दें। आपकी मार्कशीट DigiLocker पर भी मिल जाएगी.

माता-पिता के लिए जरूरी संदेश

एग्जाम रिजल्ट सिर्फ एक माइलस्टोन है, डेस्टिनेशन नहीं। बिहार बोर्ड ने उन स्टूडेंट्स के लिए भी इंतज़ाम किया है, जो किसी वजह से पास नहीं हो पाते या कम मार्क्स लाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे या कंपार्टमेंटल एग्जाम देकर अपना साल बचा सकेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here