जनगणना में कुमार विश्वास की पहल, नोएडा में डॉ. कुमार विश्वास के घर पहुंची स्व-गणना की मुहिम

0
6

नोएडा: देश में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को नोएडा के सेक्टर-30 स्थित प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास के आवास पर स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रीति जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहीं।

ऑनलाइन दर्ज की गईं परिवार और मकान से जुड़ी जानकारियां

स्व-गणना प्रक्रिया के तहत डॉ. कुमार विश्वास के परिवार और आवास से संबंधित आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गईं। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के अंतर्गत मकान और परिवार से जुड़े विवरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया से सीधे जोड़ना और ऑनलाइन स्व-गणना के प्रति जागरूक करना है।

नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रीति जायसवाल ने स्व-गणना की सुविधा को जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नोएडा प्राधिकरण की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

विकास योजनाओं के लिए अहम हैं जनगणना के आंकड़े

प्राधिकरण के अनुसार, जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय तस्वीर तैयार होती है। जनगणना से मिलने वाले आंकड़े

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here