15 दिवसीय गत्तका प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागियों ने सीखे सिख मार्शल आर्ट के दांव-पेंच

0
12

रतिया: सिख मिशन हरियाणा (एसजीपीसी) एवं गुरद्वारा बाबा विश्वकर्मा साहिब के सहयोग से शहीद अकाली बाबा फूलां सिंह गत्तका अकैडमी द्वारा 15 दिवसीय गत्तका सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया जिसका समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें 50 के करीब युवा एवं बच्चों ने गत्तका की सिखलाई ली और कैंप में भाग लेने वालो को सम्मानित किया गया।

गत्तका प्रदर्शन से बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

इस कार्यक्रम मौके एसजीपीसी सदस्य बीबी अमरजीत कौर, सिख मिशन मंच हरियाणा के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, हरियाणा सिख पंथक दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह अहरवां, प्रचारक मनिंद्रजीत सिंह सहित के अलावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह खोखर, काका सिंह लधुवास, गुरमेल सिंह सहनाल, गुरूद्वारा बाबा विश्वकर्मा साहिब प्रधान कश्मीर सिंह, मेजर सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों द्वारा गत्तका कला का प्रदर्शित करते हुए उपस्थित द्वारा सराहा गया। वहीं कार्यक्रम दौरान मंच संचालन करते हुए हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि बच्चों एवं युवाओं को गत्तका की कला से जोड़ने के लिए सिख संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक गत्तका सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़ कर युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा बाबा विश्वकर्मा साहिब द्वारा धार्मिक, समाजिक गतिविधियां बढ़ चढ़ कर आयोजित की जाती है।

कोच और सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सिरोपाओ देकर किया सम्मानित

इस समापन समारोह मौके जहां सिख मिशन द्वारा बच्चों एवं युवाओं का सम्मान किया गया, वहीं बाबा विश्वकर्मा साहिब प्रबंधकीय कमेटी द्वारा गतका कोच जशनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, सागर सिंह के अलावा कार्यक्रम में शामिल हुए एसजीपीसी सदस्य, एचएसजीएमसी सदस्यों के अलावा सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सहित स्टाफ का सिरोपाओ व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह दौरान सिख मिशन हरियाणा (एसजीपीसी) द्वारा शहीद अकाली बाबा फूलां सिंह गत्तका अकैडमी को शास्त्रों की किट प्रदान की गई। कार्यक्रम की समाप्ति मौके सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने कैंप की सराहना की और भविष्य में भी गुरमत से संबंधित कैंप लगाने पर हर संभव सहयोग देने की बात की। इस मौके पर ग्रंथी सभा के प्रधान हाकम सिंह, नरेंद्र सिंह टोहाना, मंजीत सिंह खालसा, बलकार सिंह, ज्ञानी मान सिंह, मलकीत सिंह, सिंह अजराना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here