गांजे की खेप लेकर निकली महिला तस्कर पुलिस के जाल में फंसी

0
14

नोएडा: नोएडा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में खलबली मच गई है।

डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर-113 पुलिस को स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर गांजा तस्करी में संलिप्त एक महिला की जानकारी मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सेक्टर-71 अंडरपास की सर्विस रोड के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला पर NDPS एक्ट के तहत दो मुकदमे

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रफसाना (25 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय शहर अली, मूल निवासी ग्राम किसामत मुकोररी, थाना दिनहटा, जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल तथा वर्तमान निवासी ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-75, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। अभियुक्ता के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 441/2022 और 496/2026 दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here