त्योहारों की रौनक पर खाकी का पहरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

0
8

नोएडा: दीपों का त्योहार हो या आस्था का महापर्व छठ, खुशियों के इन रंगों में खलल डालने वालों की अब खैर नहीं। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा मजबूत चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसमें चप्पे-चप्पे पर खाकी की नजर रहेगी। बाजारों की रौनक से लेकर धार्मिक स्थलों की भीड़ तक, हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस का पहरा रहेगा।

तीन जोन में बंटी सुरक्षा व्यवस्था

दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए नोएडा पुलिस ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन में विभाजित किया है। इसके तहत प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और बड़े-बड़े मॉल में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों के साथ यातायात पुलिस को भी मैदान में उतारा गया है।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीमें बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के उत्साह को सुरक्षा की मजबूत ढाल देना है। आमजन से भी सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here