चरथावल में बीईओ अमरवीर सिंह के समर्थन में उतरे शिक्षक संगठन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

0
10

मुजफ्फरनगर: चरथावल ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरवीर सिंह के समर्थन में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बीईओ पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की।

आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग

शिक्षक संगठनों के अनुसार, 22 अक्टूबर को अन्य विकासखंडों से आए कुछ व्यक्तियों और स्थानीय शिक्षकों ने बीईओ अमरवीर सिंह पर आरोप लगाए थे। संगठनों ने कहा कि बिना जांच के आरोप लगाने से अधिकारियों की छवि प्रभावित होती है और शिक्षण व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

शिक्षकों ने बीईओ को बताया सहयोगात्मक अधिकारी 

शिक्षक प्रतिनिधियों ने अमरवीर सिंह को सहयोगात्मक और मृदुभाषी अधिकारी बताते हुए कहा कि वह शिक्षक और छात्र हित में कार्य करते हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई हो।]

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कई शिक्षक और संगठन पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने वालों में हरिराज सिंह, आदेश कुमार, जसराज सिंह, कैलाश चंद, मोतीसीम, तोषण आर्य, सरफराज अहमद, हरीश कुमार और कुलदीप कुमार सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सुनील कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार, मुकीम, ममता रानी, पुष्पा, अब्बास, अंशुल शर्मा, अखिलेश कुमार, बब्लू सिंह और कुसुम देवी सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here