लायंस क्लब रतिया सिटी ने खाई स्कूल में लगाया सेवा लंगर

0
12

रतिया: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खाई में लायंस क्लब रतिया सिटी द्वारा प्रमुख समाजसेवियों लायन शिव कुमार गर्ग, लायन पूर्व अध्यक्ष हरबीर जौड़ा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय ग्रोवर एवं राधेश्याम मेहता के नेतृत्व में जलेबी, फल व जलजीरा का सेवा लंगर लगाया गया। विद्यालय के प्राचार्य अबनीश गर्ग एवं वार्डन महेशी ने क्लब सदस्यों का स्वागत किया।

छात्राओं को आत्मविश्वास और बेहतर शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

इस अवसर पर समाजसेवी शिव कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। भारतीय संस्कृति में अष्टमी और नवमी के अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा भी बेटियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज को नई दिशा देने में सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया।

जरूरतमंदों की सेवा समाज के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक

साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर ने लायंस क्लब रतिया सिटी द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इस प्रकार के सेवा कार्यों से विद्यार्थियों में सामाजिक सहयोग, सद्भावना और सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक और स्कूल स्टाफ रहा मौजूद

इस अवसर पर क्लब सदस्य लाइन रतिया सिटी के पूर्व अध्यक्ष हरवीर जोड़ा लायन शिव कुमार गर्ग, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय ग्रोवर ,लायन राधेश्याम मेहता, विद्यालय प्राचार्य अबनीश गर्ग, वार्डन महेशी, साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर, प्रवक्ता कंवरजीत सिंह, बनवारी लाल, चरणजीत सिंह, सोनू गर्ग, सरिता, निशा रानी सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here