घरेलू विवादों से पार्किंग की परेशानी तक, जनता की शिकायतों पर पुलिस का सीधा वार

0
9

नई दिल्ली: शिकायतों की कतार समस्याओं का अंबार और समाधान की आस लेकर पहुंचे नागरिकों को जब पुलिस अधिकारियों ने सीधे सुना तो जनसुनवाई जनता और खाकी के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बन गई। उत्तर-पश्चिम जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए।

घरेलू विवाद और पार्किंग बनी मुख्य समस्या, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश

उत्तर-पश्चिम जिला डीसीपी आकांक्षा यादव की निगरानी में जिले के सभी उपमंडलों में आयोजित इस जनसुनवाई में लगभग 150 से 170 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें घरेलू विवादों पड़ोसियों के बीच होने वाले झगड़ों और पार्किंग संबंधी समस्याओं से जुड़ी थीं। जिले के पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों ने नागरिकों की बात सुनी और शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

120 शिकायतों का तुरंत निवारण, जनता और पुलिस के बीच संवाद से बढ़ा भरोसा

पुलिस के अनुसार प्राप्त शिकायतों में से 120 का निवारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध राहत दिलाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना है। जनसुनवाई के जरिए पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। इससे स्थानीय समस्याओं को समझने और उनका व्यावहारिक समाधान तलाशने का अवसर मिला।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here