Bigg Boss 20: नाकुल धुल और गुल्लू में हुई हाथापाई, माही विज ने भी मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

0
9

मुंबई: Bigg Boss 20 में एक बार फिर जबरदस्त लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला हैं. बता दें, इस बार विवाद नाकुल धुल और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच हुआ हैं. इस दौरान अभिनेत्री माही विज भी बहुत गुस्से में दिखाई दे रही है. वहीं इस पूरी घटना का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें माही, नाकुल पर चिल्लाते हुए और उन्हें मारते हुए दिखाई दे रही है. वहीं बाकी घर वाले नाकुल और गुल्लू के लड़ाई सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद नाकुल के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लेकिन अभी तक उनके एलिमिनेशन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

कैसे शुरू हुआ विवाद? 

बिग बॉस के 13 अक्टूबर के एपिसोड ये पूरा विवाद देखने को मिला। विवाद की शुरुआत काज़ी तौक़ीर और स्काउट ओपी के बीच बातचीत के दौरान हुई. इसी बातचीत में नाकुल धुल भी शामिल हो गए, जिसके थोड़ी ही देर बाद गुल्लू भी वहां पहुंच गया. इसी दौरान करते-करते बात बहस में बदल गई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे. घर के बाकी लोग दोनों को छुड़ाने में लग गए. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के बीच घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

माही विज ने नाकुल को क्यों मारा थप्पड़?

नाकुल और गुल्लू की लड़ाई-झड़के के दौरान माही विज भी बहुत गुस्से में नज़र आईं. नाकुल को रोकने की कोशिश में वह नाकुल हाथ उठाती भी नज़र आईं. माही ने नाकुल से सवाल किया कि उन्होंने गुल्लू पर हाथ क्यों उठाया और आखिर वह शो में क्यों आए हैं. इसके साथ ही गुस्से में माही ने नाकुल से कहा, ‘यहां आकर हाथ उठाएगा?’

प्रोमो में यंग डीएसए और अरिश्फा खान समेत कई सदस्य इस झड़प पर प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। वहीं आसिफ खान भी बिग बॉस से नाकुल को घर से बाहर निकालने की मांग करते नजर आए।

क्या नाकुल धुल होंगे घर से बाहर? 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नाकुल धुल को बिग बॉस 20 के घर से बाहर कर दिया जाएगा. नाकुल ने 11 अक्टूबर को Weekend Ka Vaar में शो में एंट्री ली थी. 13 अक्टूबर तक के एपिसोड में उनके बाहर होने की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई थी। लेकिन झगड़े के बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया. अब बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. फैंस भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here