लालबाग में गोविंदा को भीड़ से बचाने के लिए कोमल रानी ने खींचा हाथ, पत्नी नहीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग पहुंचे बप्पा के दरबार

0
9
Govinda sunita ahuja, Govinda Komal Rani Lalbaugcha Raja
X/ @KraantiKumar

मुंबई: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन इस बार वे अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ नहीं, बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। इसी बीच दोनों को एक साथ बप्पा के दरबार में देखकर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें वीडियो 

सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों साथ में बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं और बाप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे है। वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है गोविंदा भीड़ में फंस गए थे, तभी कोमल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ तौर पर दिखाई दी।

ट्रेडिशनल लुक ने खींचा ध्यान 

वहीं दर्शन के दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में थे। गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा में माथे पर तिलक लगाए काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं कोमल रानी लाल रंग की हैवी वर्क वाली साड़ी और पीले ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने हैवी ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था। दोनों हंसते-मुस्कुराते हुए पंडाल में घूमते दिखे। गोविंदा और कोमल की ये तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर उनके रिश्ते को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है।

फिल्म ‘रूपा’ से शुरू हुई चर्चा

बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं और 39 साल बाद उनका रिश्ता टूटने की कगार पर बताया जा रहा है। दूसरी तरफ कोमल रानी स्वर्णकार जल्द ही गोविंदा के साथ फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की नजदीकियों की चर्चा शुरू हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here