नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में एक अजीब अफवाह का शिकार हुईं। 67 साल की उम्र में उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं। इस पर नीना ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि लोग बिना वजह बातें बना लेते हैं।
दरअसल कुछ समय पहले नीना गुप्ता हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में पहुंची थीं। उन्होंने साड़ी पहनी थी, जिसकी मोटी सिल्क फैब्रिक और प्लीट्स के कारण उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ दिखाई दिया। बस इसी वजह से लोगों ने मान लिया कि नीना प्रेग्नेंट हैं।
नीना का गुस्सा और मजाकिया जवाब
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में नीना ने कहा कि इस अफवाह से वो बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा, ”मैंने शादी में साड़ी पहनी थी। उसकी प्लीट्स ऐसी पड़ गईं कि पेट पर हल्का उभार दिखने लगा। लोगों ने तुरंत कह दिया कि मैं प्रेग्नेंट हूं।” उन्होंने आगे मजाक में कहा कि जब लोग बार-बार पूछने लगे तो उन्होंने हंसते हुए कहना शुरू कर दिया कि “हां, मैं प्रेग्नेंट हूं।” नीना ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने सुना है कि 70 साल की उम्र में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, तो शायद उनका भी चांस है।
सिंगल मदर के रूप में सफर
नीना गुप्ता हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। वो एक सिंगल मदर हैं और उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले पाला है। मसाबा वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने कई बार बताया है कि उन्होंने बिना पिता के सहारे मसाबा को बड़ा किया और उसे एक सफल फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस बनाया।
नीना गुप्ता हाल ही में नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज चुंबक में नजर आईं। इस शो को साराभाई वर्सेज साराभाई के डायरेक्टर आतिश कपाड़िया ने बनाया है। इसमें सुमित राघवन, अर्जुन बिजलानी और देवेन भोजानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। कुलमिलाकर नीना गुप्ता ने साफ कर दिया है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर महज एक अफवाह है। वे अपनी जिदंगी में साहस के साथ अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं, उन्हे अब किसी की जरुरत नहीं हैं।












